जिम में गोपनीयता और महिला सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस का विशेष अभियान शुरू |
जिम में गोपनीयता और महिला सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस का विशेष अभियान शुरू
जनता से सजग रहने की अपील
उज्जैन
हाल ही में इंदौर के एक जिम में एक महिला सदस्य की गुप्त रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की घटना प्रकाश में आई है। यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है, जो महिला सुरक्षा और गोपनीयता के अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।
उज्जैन पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में उज्जैन जिले में जिम संचालन से जुड़े स्थानों पर विशेष निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत:
✔️ जिले के सभी जिम्स का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection)
✔️ CCTV कैमरों की स्थिति, दिशा और रिकॉर्डिंग सिस्टम की बारीकी से जांच
✔️ महिला चेंजिंग रूम और वॉशरूम की सुरक्षा व्यवस्था का गहन परीक्षण
✔️ महिला चेंजिंग रूम का निरीक्षण विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया, ताकि महिलाओं की गरिमा और गोपनीयता सुनिश्चित की जा सके।
✔️ बिना लाइसेंस या संदिग्ध स्टाफ की जांच और पहचान सत्यापन
✔️ महिला सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव प्राप्त करना
जनता के लिए चेतावनी और अपील:
यदि किसी जिम में आप गोपनीयता के उल्लंघन, जैसे कि संदिग्ध कैमरे या स्टाफ का व्यवहार, पाते हैं, तो तत्काल उज्जैन पुलिस से संपर्क करें।
ग़लत इरादे से किसी की वीडियो रिकॉर्डिंग करना आईटी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के तहत गंभीर दंडनीय अपराध है।
🔹 जिम्मेदार नागरिक बनें:
▪️ जिम जॉइन करने से पहले उसकी समीक्षा करें।
▪️ CCTV सिस्टम और स्टाफ की विश्वसनीयता की जानकारी अवश्य लें।
▪️ महिला सदस्य सुनिश्चित करें कि जिम में अलग और सुरक्षित चेंजिंग एरिया हो।
▪️ कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो चुप न रहें — पुलिस को सूचित करें।
You may also like: सोमवार, 14 जुलाई 2025 के मुख्य सामाचार
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.